CTWS Logo

Care Together Welfare Society

We Care We Serve • HARYANA
Helpline No. 7015835344
पंजीकरण संख्या HR/010/2025/01252

Care Together Welfare Society (CTWS) - We Care, We Serve

CTWS क्या है आइए जाने

CTWS केवल एक सोसायटी नहीं, बल्कि सहयोग, संवेदनशीलता और सामूहिक उत्तरदायित्व पर आधारित एक नई कार्यसंस्कृति है, जो समाज के हर वर्ग के लिए आत्मनिर्भरता और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम है। यह एक ऐसा मंच है जहाँ सदस्य आपसी विश्वास, सहभागिता और सहयोग की भावना के साथ जुड़े रहते हैं तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को व्यवहार में उतारते हैं। CTWS एक समर्पित, संगठित और जन-केंद्रित पहल है, जिसका उद्देश्य हरियाणा प्रदेश के नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक एवं आवश्यक सहयोग एक सुव्यवस्थित, अनुशासित और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराना है। इस व्यवस्था के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रत्येक सदस्य को समय पर और निष्पक्ष सहायता प्राप्त हो, जिससे कठिन परिस्थितियों में भी किसी परिवार को अकेला न महसूस करना पड़े और समाज में सुरक्षा व भरोसे की भावना सुदृढ़ हो।

CTWS का उद्देश्य

CTWS का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शिक्षित, जागरूक एवं सामाजिक रूप से उत्तरदायित्वपूर्ण व्यक्तियों को एक संगठित मंच पर एकत्रित करना है, ताकि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से समाज के लिए एक मजबूत सहयोग तंत्र विकसित किया जा सके। सोसायटी के किसी भी विधिक सदस्य की असामयिक (अचानक) मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान करना CTWS की मूल भावना और प्राथमिक लक्ष्य है, जिससे परिवार को तत्काल सहायता मिल सके और भविष्य की आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना करने में संबल प्राप्त हो। CTWS आपसी सहयोग, पारदर्शिता और अनुशासन के सिद्धांतों पर आधारित एक जन-कल्याणकारी मंच है, जो अपने पंजीकृत सदस्यों एवं उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रहता है तथा समाज में एकता, संवेदनशीलता और सामाजिक सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है।

CTWS की सदस्यता

कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 25 से 50 वर्ष है और जो स्वयं को और अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना चाहता है, CTWS का सदस्य बन सकता है। सदस्यता के लिए आप हमारी वेबसाइट https://ctwsharyana.com पर जाकर पंजीकरण शुल्क (Registration fee) जमा करवाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

CTWS के सदस्य की आयु 55 वर्ष पूर्ण होते ही उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी उसके बाद वह व्यक्ति CTWS की किसी भी योजना या सहायता के लिए पात्र नहीं रहेगा।

सहयोग का आश्वासन

सभी सदस्यों को सोसायटी के नियम और शर्तों को पढ़ना अनिवार्य है। CTWS के किसी भी पंजीकृत सदस्य की यदि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में मृत्यु हो जाती हैं तो उसके द्वारा जो भी व्यक्ति नामित(Nominee) किया होगा उस व्यक्ति को सोसायटी के तय किए गए नियमों के अनुसार अधिकतम 10 लाख की राशि सहयोग के रूप में प्रदान की जाएगी। यह सहयोग राशि सदस्य के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता और उसके परिवार के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है। जो सदस्य इस सोसायटी में सहयोग करेंगे केवल वही सहयोग प्राप्त करने के पात्र होंगे। सोसायटी में अनुशासन व नियमों को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जाएगी।

नोट - सहयोग के रूप में दी जाने वाली राशि पूर्ण रूप से सोसायटी के सदस्यों पर निर्भर करेगी।

व्यवस्था शुल्क

सोसायटी द्वारा अनिवार्य वार्षिक व्यवस्था शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से सीधे सोसायटी के खाते में जमा किया जाता है। ध्यान रहे कि यदि कोई सदस्य यह शुल्क किसी कारणवश जमा नहीं करवा पाता, तो उसकी सदस्यता समाप्त नहीं की जाएगी। इस राशि का उपयोग विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने हेतु किया जाएगा जैसे कि-

  • वेबसाइट के निर्माण और उसके संचालन की व्यवस्था करने में
  • मोबाइल ऐप तैयार करवाने और उसे सुचारु रूप से चलाने में
  • SMS सुविधा उपलब्ध कराने हेतु
  • एक कार्यालय और तकनीकी सहायक टीम की व्यवस्था करने में, जो तकनीकी समस्याओं के समाधान में आपकी मदद करेगी
  • ज़मीनी स्तर पर निरीक्षण कार्यों को संपन्न करने में
  • CTWS से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के अभियान को संचालित करने में
  • प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए समय-समय पर नई तकनीकों के उपयोग में।

सामाजिक उत्थान में CTWS की पहल

इसके अतिरिक्त, CTWS जनकल्याण की दिशा में कई सामाजिक एवं मानव सेवा से संबंधित कार्य करेगा, जैसे–

  • स्वरोजगार या रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कार्यों में सहायता प्रदान करना।
  • गंभीर बीमारी में उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना।
  • रक्तदान शिविरों का आयोजन एवं ज़रूरतमंदों के लिए रक्त व अंग दान की सुविधा प्रदान करना।
  • समय-समय पर जनहित की विभिन्न योजनाओं के संचालन में भी सक्रिय सहभागिता और सहयोग प्रदान करेगी।

Care Together Welfare Society - Live Statistics

Real-time data showing our impact and growth

78+
सक्रिय सदस्य
3
कुल सहयोग
6.73 करोड़
कुल सहयोग राशि
24/7
सहायता उपलब्ध

संपर्क जानकारी

📧 ईमेल

info@ctwsharyana.com

📞 फोन नंबर

7015835344

🏢 ** बैंक खाता **

** Care Together Welfare Society **
A/C: *******8508
** IFSC: SBIN00050756 **