Care Together Welfare Society
(We care we serve)
Care Together Welfare Society (CTWS) का गठन इस मूल विचारधारा के साथ किया गया है कि सामूहिक सहभागिता और आपसी सहयोग के माध्यम से न केवल प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को, बल्कि अपने परिवार और संपूर्ण समाज को भी सुरक्षित एवं सशक्त बना सकता है।
CTWS एक ऐसा संगठित सामाजिक मंच है जो निःस्वार्थ सेवा, आपसी विश्वास और सहयोग की भावना पर आधारित होकर आर्थिक रूप से सुदृढ़ तथा सामाजिक रूप से जागरूक समुदाय के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। समाज का उद्देश्य है कि हर सदस्य आपात परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बने और सामूहिक शक्ति के माध्यम से एक सुरक्षित, समर्थ एवं संवेदनशील समाज की स्थापना हो।
सदस्यता
CTWS का सदस्य बनने के लिए कोई भी इच्छुक व्यक्ति हमारी वेबसाइट https://ctwsharyana.com पर जाकर नियम एवं शर्तों को सहमति देने के बाद सोसायटी द्वारा निर्धारित सदस्यता शुल्क के साथ सदस्य बन सकता है।
सहयोग का आश्वासन
CTWS के किसी भी पंजीकृत सदस्य की यदि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में मृत्यु हो जाती है तो उसके द्वारा जो भी व्यक्ति नामित (Nominee) किया होगा उस व्यक्ति को सोसायटी के तय किए गए नियमों के अनुसार अधिकतम 10 लाख की राशि सहयोग के रूप में प्रदान की जाएगी। यह सहयोग राशि सदस्य के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता और उसके परिवार के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है।
नोट: सहयोग राशि पूर्णतया सोसायटी के सदस्यों की संख्या पर निर्भर करेगी।
CTWS की सामाजिक उत्थान में पहल
CTWS सामाजिक एवं मानव सेवा के क्षेत्र में भी अनेक कल्याणकारी योजनाएं और गतिविधियाँ संचालित करता है, जिनका उद्देश्य समाज के वंचित व उपेक्षित तथा ज़रूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। जैसे:
- स्वरोजगार या रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कार्यों में सहायता प्रदान करना।
- गंभीर बीमारी में उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना।
- रक्तदान शिविरों का आयोजन एवं ज़रूरतमंदों के लिए रक्त व अंग दान की सुविधा प्रदान करना।
- समय-समय पर जनहित की विभिन्न योजनाओं के संचालन में भी सक्रिय सहभागिता और सहयोग प्रदान करेगी।
CTWS के प्रभावी संचालन हेतु राज्य, ज़िला, मंडल और ब्लॉक स्तर तक पदाधिकारियों की इकाइयों का गठन किया जाएगा ताकि सोसायटी की संरचना अधिक समावेशी और प्रभावशाली बन सके। कोई भी व्यक्ति निःस्वार्थ सेवा भावना के साथ सोसायटी में सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है, तो वह बिना किसी व्यक्तिगत लाभ की अपेक्षा किए जिम्मेदारियाँ ग्रहण कर सकता है।